व्यवसाय प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए कुशल रणनीति जरूरी : प्रो. गूजरविश्वविद्यालय

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को ‘व्यवसाय प्रबंधन: उद्देश्य एवं चुनौतियों’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर प्रो. सी.पी. गूजर ने विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, वर्तमान चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • व्यवसाय प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए कुशल रणनीति जरूरी : प्रो. गूजर विश्वविद्यालय में व्यवसाय प्रबंधन के उद्देश्य एवं चुनौतियों पर हुई संगोष्ठी जौनपुर
  • कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में प्रबंधन के प्रत्येक क्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए उचित रणनीति, कुशल
  • निर्णय क्षमता और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, विपणन और संचालन प्रबंधन में दक्षता हासिल करने
  • उत्पादकता हासिल करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मानस पाण्डेय ने की। विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह ने व्यवसाय की चुनौतियों

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को ‘व्यवसाय प्रबंधन: उद्देश्य एवं चुनौतियों’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर प्रो. सी.पी. गूजर ने विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, वर्तमान चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया।

कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में प्रबंधन के प्रत्येक क्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए उचित रणनीति, कुशल निर्णय क्षमता और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, विपणन और संचालन प्रबंधन में दक्षता हासिल करने के विभिन्न उपाय बताए। साथ ही, कम लागत और कम समय में बेहतर परिणाम तथा उत्पादकता हासिल करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मानस पाण्डेय ने की।

Advertisement

विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह ने व्यवसाय की चुनौतियों को कम करने और बाजार की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के महत्वपूर्ण सूत्र विद्यार्थियों के साथ साझा किए। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने प्रबंधन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका प्रो. गूजर ने विस्तार से उत्तर दिया।

उन्होंने देशी एवं विदेशी ब्रांडों के उदाहरणों के माध्यम से उत्पादों के विपणन, लागत प्रबंधन और व्यावसायिक लाभ के पहलुओं को समझाया।इस अवसर पर डॉ. राकेश उपाध्याय, डॉ. अंजनी मिश्रा, डॉ. निशा पाण्डेय, डॉ. सुशील सिंह सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें