देव दिवाली पर शीतला धाम चौकिया में जुटेंगे दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी

जौनपुर। देव दिवाली के पावन अवसर पर 24 नवंबर 2026 को शीतला धाम चौकिया सिद्धपीठ में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली के भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध लोकगीत गायक मनोज तिवारी, धर्मार्थ समाजसेवी, वरिष्ठ युवा भाजपा नेता एवं उद्योगपति आशीष सिंह मछली शहर जौनपुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सोशल मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय सहित दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जौनपुर पहुंचेंगे।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • देव दिवाली पर शीतला धाम चौकिया में जुटेंगे दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी 24 नवंबर को दीप प्रज्वलन के साथ होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
  • कार्यक्रम को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में चौकिया धाम पहुंचकर देव दिवाली के
  • सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। देव दिवाली के दीपों से निकलने वाले प्रकाश
  • इस पावन परंपरा की स्मृतियों को अपनी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत निरंतर बनी रहे।

जौनपुर। देव दिवाली के पावन अवसर पर 24 नवंबर 2026 को शीतला धाम चौकिया सिद्धपीठ में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली के भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध लोकगीत गायक मनोज तिवारी, धर्मार्थ समाजसेवी, वरिष्ठ युवा भाजपा नेता एवं उद्योगपति आशीष सिंह

मछली शहर जौनपुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सोशल मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय सहित दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जौनपुर पहुंचेंगे।कार्यक्रम को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में चौकिया धाम पहुंचकर देव दिवाली के धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। देव दिवाली के दीपों से निकलने वाले प्रकाश और इस पावन परंपरा की स्मृतियों को अपनी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत निरंतर बनी रहे।वहीं, समाजसेवी आशीष सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सांसद मनोज तिवारी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय और अन्य अतिथियों के साथ वह स्वयं भी चौकिया धाम में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।उन्होंने बताया कि शीतला धाम चौकिया के महंत विनय तिवारी के आमंत्रण पर सभी अतिथि माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करने और देव दिवाली के पावन आयोजन में सहभागी बनने के लिए जौनपुर आ रहे हैं।आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दीपोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें