कार्तिक पूर्णिमा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सई गोमती संगम पर 50 हजार लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को जौनपुर में श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सई और गोमती नदी के संगम स्थल राजेपुर त्रिमुहानी सहित जिले के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने आसपास स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन, जलाभिषेक और दान-पुण्य किया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • राजेपुर त्रिमुहानी से शहर के घाटों तक स्नान, दर्शन-पूजन और दान का सिलसिला; मेले में रेवड़ा, खिलौने और झूलों का लोगों ने लिया आनंद
  • सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर त्रिमुहानी स्थित सई-गोमती संगम पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
  • भोर से ही संगम पर स्नान करने वालों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ती गई और दोपहर तक हजारों श्रद्धालु जुट गए
  • स्नान के बाद लोगों ने रामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया और भगवान भास्कर को जल अर्पित किया।

जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को जौनपुर में श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सई और गोमती नदी के संगम स्थल राजेपुर त्रिमुहानी सहित जिले के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने आसपास स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन, जलाभिषेक और दान-पुण्य किया।सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर त्रिमुहानी स्थित सई-गोमती संगम पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही संगम पर स्नान करने वालों का पहुंचना शुरू हो गया था।

Advertisement

दिन चढ़ने के साथ मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ती गई और दोपहर तक हजारों श्रद्धालु जुट गए। स्नान के बाद लोगों ने रामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया और भगवान भास्कर को जल अर्पित किया।संगम स्थल पर आयोजित मेले में पुरुषों ने प्रसिद्ध रेवड़ा खरीदा, महिलाओं ने श्रृंगार का सामान लिया, जबकि बच्चों ने खिलौनों, झूलों और चरखों का आनंद उठाया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।रामचरितमानस में भी संगम स्थल का उल्लेखसई और गोमती नदियों के संगम स्थल राजेपुर त्रिमुहानी का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है।

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस की चौपाई ‘सई उतरि गोमती नहाए, चौथे दिवस अवधपुर आए’ इस क्षेत्र की धार्मिक महत्ता को दर्शाती है। मान्यता है कि भरतजी अयोध्या लौटते समय इसी स्थल पर स्नान किया था। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर स्नान और दर्शन-पूजन करते हैं।

शहर के घाटों पर भी उमड़ी भीड़नगर में शाही पुल के समीप गोपी घाट, विसर्जन घाट, हनुमान घाट, केरारबीर, छोटी काशी और अचला देवी सहित विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने गोमती नदी में स्नान कर ब्राह्मणों को दान दिया और आसपास के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

Advertisement

उदपुर घाट पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान और अन्नदानजलालपुर क्षेत्र के सई-गोमती संगम स्थित उदपुर घाट पर भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने नदी में स्नान कर घाट के समीप स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा अन्नदान किया। मेले में बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध रेवड़ा की खरीदारी की।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले के विभिन्न घाटों पर सुबह से शाम तक धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। श्रद्धालुओं की भीड़ से घाटों और मेला क्षेत्रों में पर्व का उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें