
खेतासराय (जौनपुर)। नेशनल हाईवे-135ए पर मनेछा बाजार के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के केबिन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि, हादसे में चालक और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। दोनों को चोट नहीं आई।जानकारी के अनुसार, ट्रेलर शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रहा था। मनेछा बाजार के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान डेढ़ दर्जन वाहनों का उतारा गया काला फ़िल्महादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त ट्रेलर को देखकर कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना खेतासराय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
हादसे में किसी के हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मनेछा बाजार के पास ट्रेलर के पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुर्घटना में चालक और कंडक्टर सुरक्षित हैं।
















