
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन (टाउन) ग्राम निवासी नीरज पुत्र सत्येंद्र सोमवार को कोतवाली पहुंच अज्ञात लोगों के खिलाफ
तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को अपने साथी जितेंद्र मौर्या के साथ बाइक से कुटि (पाही)पर जा रहे थे कि 6 की संख्या में पहुंचे अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने बाइक रोककर
छीनने लगे विरोध करने पर उक्त लोगो ने हाथ में पहने धातु के हथियार से मार – पीटकर घायल कर दिए।चीखने – चिल्लाने पर उक्त लोग मौके से फरार हो गए,घर पर पिता नहीं थे
पिता के घर आने पर उनसे समझकर कोतवाली पहुंच उक्त लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की।वही पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।

















