यूनियन बैंक चम्बलतारा शाखा ने भटेवर में आयोजित किया वित्तीय समावेशन शिविर

जौनपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चम्बलतारा शाखा की ओर से पंचायत भवन, भटेवर में वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में बैंक ग्राहकों और ग्रामीणों ने सहभागिता कर बैंकिंग एवं सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ग्रामीणों को बैंकिंग व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले BC और बैंक सखी सम्मानित
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि RAH
  • विशिष्ट अतिथि RAH पंकज वर्मा, CM Credit आनंद कुमार तथा वित्तीय समावेशन (FI) के नोडल अधिकारी राहुल कुमार भी मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम में ग्राम प्रधान योगेश कुमार, चम्बलतारा शाखा प्रमुख चंदन कुमार, कुत्तूपुर एवं टिघरा शाखा के शाखा प्रमुख, FLC सलाहकार कमलेश यादव, RSETI

जौनपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चम्बलतारा शाखा की ओर से पंचायत भवन, भटेवर में वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में बैंक ग्राहकों और ग्रामीणों ने सहभागिता कर बैंकिंग एवं सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि RAH पंकज वर्मा, CM Credit आनंद कुमार तथा वित्तीय समावेशन (FI) के नोडल अधिकारी राहुल कुमार भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान योगेश कुमार, चम्बलतारा शाखा प्रमुख चंदन कुमार, कुत्तूपुर एवं टिघरा शाखा के शाखा प्रमुख, FLC सलाहकार कमलेश यादव,

Advertisement

RSETI जौनपुर के पूर्व निदेशक उपेन्द्र तथा CFL के सदस्यों की उपस्थिति रही।शिविर के दौरान ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन से जुड़ी विभिन्न बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। बैंकिंग सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) एवं बैंक सखी को क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में चम्बलतारा शाखा के सभी बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट तथा बैंक सखी सुषमा मौर्य का विशेष योगदान रहा।शिविर में भटेवरा, छबिलेपुर, शिकारपुर, प्यारेपुर, लाडलेपुर, करंजाकला सहित आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रमुख चंदन कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, CFL सदस्यों, BCs, बैंक सखी एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को पूरा करना है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें