
150 वाहनों का ओवरस्पीड में हुआ चालानजफराबाद।वाराणसी लखनऊ राजमार्ग के हौज टोलप्लाज़ा पर सोमवार को एआरटीओ तथा ट्रैफिक पुलिस ने जबरदस्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान में कई वाहनों का काला फ़िल्म उतारा गया।इसके अलावा डेढ़ सौ वाहनों का ओवरस्पीड में चालान हुआ।एआरटीओ परिवर्तन सत्येंद्र सिंह, सीओ ट्रैफिक सुनील चन्द्र तिवारी,ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज पांडेय मय फोर्स टोलप्लाज़ा पर पहुंच गए।
कई घण्टे तक चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान 16 वाहनों का काला फ़िल्म निकाला गया।इसके अलावा एक चालक को बिना लाइसेंस ड्राइविंग करते हुए पकड़ा।ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान चलाकर काले फ़िल्म वाले वाहनों का से फ़िल्म उतारी गई।
150 वाहनों को ओवरस्पीड में चालान किया गया।इसके अलावा वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी गई।हाइवे पर लगाए गए सिग्नल को फ़िल्म के जरिये समझाया गया।

















