
संवाददाता दीपक शुक्ला

धामपुर (बिजनौर)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर बिजनौर जनपद में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। धामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूतपुरी स्थित रामगंगा नदी के तट पर आयोजित मेले में पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने पहुंचकर पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
दूर-दराज के गांवों से पहुंचे महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने पवित्र स्नान कर मेले में सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. दिनेश चंद्र सिंह की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा शिविर भी लगाया गया।भूतपुरी में श्रद्धालुओं को वितरित किया पेयजल और मिष्ठानभूतपुरी में आयोजित सेवा शिविर के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को पानी की बोतलें, फ्रूटी, कैंपा कोला, कोका-कोला, सिट्रा सहित विभिन्न शीतल पेय और मिष्ठान वितरित किए गए। डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने सेवा कार्य में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों की सार्थकता तभी है, जब आस्था के साथ मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता की भावना भी जुड़ी हो।शेरकोट में स्वयं बांटी खिचड़ीभूतपुरी के बाद पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह शेरकोट स्थित लक्ष्मण गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित मेले में पहुंचे। यहां शरद शर्मा की ओर से लगाए गए सेवा शिविर एवं भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी वितरण की व्यवस्था की गई थी। डॉ. सिंह ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित कर प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान उन्होंने सेवा, परोपकार, सामाजिक सहयोग और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।मेलों में क्षेत्रवासियों से किया आत्मीय संवादभूतपुरी और शेरकोट के मेलों में डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने ग्राम प्रधानों, बुजुर्गों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान यशपाल सिंह सैनी, फूल सिंह सैनी, सरस शर्मा, संजय गहलोत, दुष्यंत चौहान, भूपेश हरिसेन, अमर सिंह, प्रदीप शर्मा, गुड्डू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। शेरकोट में शरद शुक्ला के नेतृत्व में सैनी समाज के प्रमुख लोगों और अन्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।जिलाधिकारी और एसएसपी की व्यवस्थाओं की सराहनाकार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भूतपुरी समेत जनपद के विभिन्न धार्मिक मेलों में उमड़ी भारी भीड़ के बीच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं की पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने सराहना की।उन्होंने जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई के नेतृत्व एवं निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए किए गए इंतजामों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और सुगम आवागमन के बेहतर प्रबंधों से श्रद्धालुओं को स्नान एवं मेले में आने-जाने के दौरान सुविधा मिली।डॉ. सिंह ने राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होती है। प्रशासनिक अधिकारियों और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने आपसी समन्वय, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।पर्यावरण संरक्षण और गौ-सेवा का दिया संदेशमेले के दौरान डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और गौ-सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से नदियों को स्वच्छ रखने, पेड़-पौधों का संरक्षण करने और गौ-सेवा की भावना को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, जीवों के प्रति करुणा और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराती हैं।गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएंकार्तिक पूर्णिमा के साथ सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने गुरु नानक देव जी को नमन करते हुए उनके मानवता, समानता, सेवा, त्याग और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।अंत में उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

















