राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया जनपदीय युवा उत्सव का शुभारंभ युवाओं को नशामुक्ति का दिलाया संदेश

जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से गुरुवार को टीडी कॉलेज के बलरामपुर हॉल में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • लोकगीत में सूरज यादव की टीम प्रथम, नुक्कड़ नाटक में बृजेश चौधरी की टीम ने मारी बाजी
  • वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 के कल्चरल ट्रैक (राष्ट्रीय युवा उत्सव) के तहत आयोजित प्रतियोगिता में नुक्कड़ नाटक
  • चित्रकला, लोकनृत्य, लोकगीत और कविता लेखन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शैलेष कुमार उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और महाविद्यालय डॉ पूनम श्रीवास्तव परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

संवाददाता अशोक दुबे

Advertisement

जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से गुरुवार को टीडी कॉलेज के बलरामपुर हॉल में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 के कल्चरल ट्रैक (राष्ट्रीय युवा उत्सव) के तहत आयोजित प्रतियोगिता में नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, लोकनृत्य, लोकगीत और कविता लेखन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।लोकगीत में सूरज यादव की टीम प्रथम‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय के अंतर्गत आयोजित

समूह लोकगीत प्रतियोगिता में टीडी पीजी कॉलेज के छात्र सूरज यादव एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिमांशु साहू एवं उनकी टीम द्वितीय स्थान पर रही। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बृजेश चौधरी एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।कविता लेखन प्रतियोगिता में सुमित सिंह प्रथम, प्रीति श्रीवास्तव द्वितीय और शिवांग सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया।विजेताओं को किया गया

Advertisement

सम्मानितकार्यक्रम के समापन पर टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह, प्रेम चंद यादव एवं प्रभाकर सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगीत विभागाध्यक्ष सुभाष चंद्र विश्नोई, संगीत प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र पाठक, राहुल पाठक, स्वाती पांडेय, दिनेश चौहान, धीरज कुमार गुप्ता, जय विकांत सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी रवि प्रकाश यादव, व्यायाम प्रशिक्षक मनोज कुमार यादव तथा कनिष्ठ सहायक वेदप्रकाश उपाध्याय सहित पीआरडी स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शैलेष कुमार उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और महाविद्यालय डॉ पूनम श्रीवास्तव परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें