
जौनपुर 30 अक्टूबर 2026। कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ यशवन्त कुमार गुप्त के नेतृत्व में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1908वें दिन भी अनवरत जारी रहा।
9 अगस्त 2021 से चल रहे इस धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा उठाया जा रहा है।
इस दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई।
इस अवसर पर बसन्त लाल मौर्य, विमल कुमार निषाद, विजय प्रताप सिंह, रामनगीना यादव, सजन यादव, अमित निषाद, उदय प्रताप सिंह, डा.ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, नरेन्द्र गिरी, पवन निषाद सहित दर्जनों समर्थकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन दिया।

















