शाहगंज में डिप्टी कमिश्नर जीएसटी का छापा देशी घी मिष्ठान भंडार में छह घंटे तक जांच

शाहगंज(जौनपुर)
नगर के मेन रोड स्थित कोतवाली चौराहे के पास प्रसिद्ध देशी घी मिष्ठान भंडार पर गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर जीएसटी(वस्तु एवं कर सेवा विभाग) के नेतृत्व में पहुंची टीम ने छापेमारी कर करीब छह घंटे तक अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। ग्राहकों को बिल न दिए जाने की शिकायत पर वाराणसी से पहुंची टीम ने दुकान के आय-व्यय रजिस्टर समेत कारोबार से संबंधित अन्य दस्तावेजों की जांच की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ग्राहकों को बिल न देने की शिकायत पर वाराणसी से पहुंची टीम, मिठाइयों की कीमत और स्टॉक का भी किया मिलान*
  • जांच के दौरान टीम ने दुकान में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की कीमत और उनकी संख्या भी रजिस्टर में दर्ज की।
  • अधिकारियों ने कारोबार से जुड़े अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां जुटाईं
  • डिप्टी कमिश्नर जीएसटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को लेकर नगर के व्यापारिक क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही। हालांकि, जांच के बाद किसी कर अनियमितता की आधिकारिक

शाहगंज(जौनपुर) नगर के मेन रोड स्थित कोतवाली चौराहे के पास प्रसिद्ध देशी घी मिष्ठान भंडार पर गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर जीएसटी(वस्तु एवं कर सेवा विभाग) के नेतृत्व में पहुंची टीम ने छापेमारी कर करीब छह घंटे तक अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। ग्राहकों को बिल न दिए जाने की शिकायत पर वाराणसी से पहुंची टीम ने दुकान के आय-व्यय रजिस्टर समेत कारोबार से संबंधित अन्य दस्तावेजों की जांच की।

जांच के दौरान टीम ने दुकान में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की कीमत और उनकी संख्या भी रजिस्टर में दर्ज की। अधिकारियों ने कारोबार से जुड़े अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां जुटाईं। टीम की कार्रवाई से मिष्ठान भंडार में काफी देर तक हलचल बनी रही।टीम की सूचना से बाजार में मची खलबली जीएसटी टीम के छापे की खबर नगर में फैलते ही !

Advertisement

अन्य मिठाई कारोबारियों में भी खलबली मच गई। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद करवा चौथ के त्योहार के मद्देनजर खुली मिठाई की कई दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हलचल तेज हो गई और देखते ही देखते कई दुकानें बंद हो गईं।

डिप्टी कमिश्नर जीएसटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को लेकर नगर के व्यापारिक क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही। हालांकि, जांच के बाद किसी कर अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि अथवा विभाग की ओर से कार्रवाई के अंतिम निष्कर्ष की जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें