
जफराबाद।वाराणसी के एक युवक ने क्षेत्र के बालेमऊ गांव के एक युवक को जमीन खरीदने के लिए 29 लाख रुपये दिया।आरोप है पैसा देने के बावजूद न जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही उसकी एक वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पैसा ही वापस मिला।
पीड़ित ने क्षेत्र के उक्त गांव के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया है।
राहुल राजभर निवासी गडखडा थानां सिंधौरा वाराणसी ने आरोप लगाया है कि जमीन खरीदने के लिए उसने जफराबाद के भुलेमऊ गांव निवासी एक व्यक्ति को 4 अगस्त 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से 29 लाख रुपये दिए थे।
उसके बाद भी उस व्यक्ति ने नही जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये वापस किए।पीड़ित का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। साथ ही ऊंचे अधिकारियों और नेताओं से संबंध होने की धमकी देकर डराया जाता है।मामले में थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक मेरे पास इस तरह के की कोई शिकायत नही आई है।

















