अपना दल कमेरावादी की विशाल जनसभा 4 नवंबर को प्रयागराज में

प्रयागराज। अपना दल कमेरावादी की ओर से पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 4 नवंबर 2026, बुधवार को प्रयागराज में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सरदार पटेल संस्थान, अपोलीबाग के मैदान में होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया गया है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • स्थापना दिवस समारोह में होगा महाजुटान, कृष्णा पटेल और डॉ. पल्लवी पटेल करेंगी संबोधित
  • जनसभा को अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल संबोधित करेंगी। पार्टी के मुताबिक, इस कार्यक्रम के
  • आगामी 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी एवं नेता भी शामिल होंगे।
  • प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. एल. पटेल ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और सत्ता परिवर्तन के संकल्प के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया जाएगा।

प्रयागराज। अपना दल कमेरावादी की ओर से पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 4 नवंबर 2026, बुधवार को प्रयागराज में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सरदार पटेल संस्थान, अपोलीबाग के मैदान में होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया गया है।

जनसभा को अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल संबोधित करेंगी। पार्टी के मुताबिक, इस कार्यक्रम के माध्यम से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज किया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी एवं नेता भी शामिल होंगे।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. एल. पटेल ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और सत्ता परिवर्तन के संकल्प के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर होने वाला यह महाजुटान उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का संदेश देगा।जनसभा की तैयारियों को लेकर प्रयागराज जिला इकाई के पदाधिकारी युद्धस्तर पर जुटे हैं। प्रयागराज समेत आसपास के जनपदों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें