रावण का पुतला दहन होते ही जय श्री राम की हुई गूंज रामपुर का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक विजय दशमी का मेला सम्पन्न

रामपुर । नगर पंचायत रामपुर में विजय दशमी का मेला बहुत ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मंगलवार की देर शाम रावण का पुतला दहन होते ही पूरा मेला क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा । मेले में आये बच्चों ने झूला आदि का जमकर लुत्फ़ उठाया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • काफी दूर तक में प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रामपुर के विजय दशमी का मेला अपना अलग ही पहचान रखती है । रामपुर हनुमान मंदिर के पास मेला
  • रामपुर हनुमान मंदिर के पास मेला मैदान में लगने वाले मेले में काफी दूर तक के लोगों का सहभागिता रहती है ।
  • बाजार क्षेत्र में भ्रमण करने के पश्चात रामरथ को मेला मैदान तक ले जाया जाता है।रामरथ के झांकी के साथ क्षेत्र के लोग साथ -साथ चलते हुए मेला
  • नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल, ने राम लक्ष्मण का पुजा अर्चना कर फिर राम लक्ष्मण रथ आगे बड़ा छेदी लाल जायसवाल

संवाददाता दीपक शुक्ला

रामपुर । नगर पंचायत रामपुर में विजय दशमी का मेला बहुत ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मंगलवार की देर शाम रावण का पुतला दहन होते ही पूरा मेला क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा । मेले में आये बच्चों ने झूला आदि का जमकर लुत्फ़ उठाया। काफी दूर तक में प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रामपुर के विजय दशमी का मेला अपना अलग ही पहचान रखती है ।

Advertisement

रामपुर हनुमान मंदिर के पास मेला मैदान में लगने वाले मेले में काफी दूर तक के लोगों का सहभागिता रहती है । मेले के चारों तरफ पुलिस चक्रमण करती रही। बाजार क्षेत्र में भ्रमण करने के पश्चात रामरथ को मेला मैदान तक ले जाया जाता है।रामरथ के झांकी के साथ क्षेत्र के लोग साथ -साथ चलते हुए मेला मैदान तक ले गये।

जहां पर भगवान राम और लंका के राजा रावण के बीच युद्ध मे रावण का वध करने के पश्चात रावण का पुतला दहन हुआ । रावण का पुतला दहन होते ही पूरा मेला मैदान क्षेत्र जयश्री राम के जयकारे से गूंज उठा । यह मेला असत्य पर सत्य की जीत पर लगने वाली मेला हर किसी के लिए ख़ास होती है । मेले में भारी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर लोग अलग- अलग व्यंजनों का जमकर लुत्फ़ उठाते दिखे।

रामरथ के साथ थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ चल रहे थे।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल, ने राम लक्ष्मण का पुजा अर्चना कर फिर राम लक्ष्मण रथ आगे बड़ा छेदी लाल जायसवाल, भोरिक सोनकर, महेंद्र जायसवाल, हिप्पी जायसवाल, पीयूष बरनवाल, , सभासद मुकेश मिश्रा सभासद दीपक जायसवाल सभासद शिव आसरे पटेल आनंद जायसवाल राजेंद्र जायसवाल अशोक दूबे, संजय सोनकर पप्पू सोनकर विपिन दुबे रिंकू दुबे समेत भारी संख्या में लोग शामिल रहे ।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें