पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के स्टार्टअप प्रस्तावों को देखा

जौनपुर। रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के विद्यार्थियों ने अपने नवाचार आधारित स्टार्टअप प्रस्ताव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के पूर्व छात्र अभिषेक दुबे जिन्होंने अपना पहला स्टार्ट अप आइडिया पूर्वांचल के इनक्यूबेशन केंद्र से प्रेरित होकर विकसित किया था तथा बायोटेक्नोलॉजी के शेखर आनंद के स्टार्टअप प्रस्तावों की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने समीक्षा की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने स्टॉल पर स्टार्टअप प्रस्तावों पर की विस्तृत चर्चा
  • इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों विद्यार्थियों से उनके स्टार्टअप आइडिया, प्रस्तावों और उनकी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से बातचीत की।
  • कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने अभिषेक दुबे और शेखर आनंद के स्टार्टअप प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।
  • कुलपति ने विद्यार्थियों के विचारों को व्यावहारिक एवं प्रभावी स्वरूप देने, उन्हें आगे विकसित करने तथा उद्यमिता की

जौनपुर। रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के विद्यार्थियों ने अपने नवाचार आधारित स्टार्टअप प्रस्ताव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के पूर्व छात्र अभिषेक दुबे जिन्होंने अपना पहला स्टार्ट अप आइडिया पूर्वांचल के इनक्यूबेशन केंद्र से प्रेरित होकर विकसित किया था तथा

बायोटेक्नोलॉजी के शेखर आनंद के स्टार्टअप प्रस्तावों की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने समीक्षा की।इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों विद्यार्थियों से उनके स्टार्टअप आइडिया, प्रस्तावों और उनकी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों के नवाचार संबंधी विचारों को जाना और उनके प्रस्तावों पर चर्चा की।

Advertisement

कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने अभिषेक दुबे और शेखर आनंद के स्टार्टअप प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। कुलपति ने विद्यार्थियों के विचारों को व्यावहारिक एवं प्रभावी स्वरूप देने, उन्हें आगे विकसित करने तथा उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 युवा नवाचारियों एवं उभरते उद्यमियों को अपने विचार और स्टार्टअप मॉडल प्रस्तुत करने का मंच प्रदान कर रहा है।

इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता विश्वविद्यालय में नवाचार, उद्यमिता और व्यावहारिक ज्ञान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, इनक्यूबेशन सेंटर के निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर तथा कुलसचिव डॉ विनोद सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें