धन के साथ आरोग्य और संस्कारों की भी करें कामना : डॉ. अवनीश

खेतासराय(जौनपुर)। धनतेरस और दीपावली का पर्व केवल धन-संपत्ति और उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का संदेश भी देता है। सनातन परंपरा में इन पर्वों का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व विशेष है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दीपावली पर घर में स्वच्छता और सकारात्मकता का रखें विशेष ध्यान
  • वास्तु के अनुरूप दीप प्रज्ज्वलन और लक्ष्मी पूजन से बढ़ता है पर्व का महत्व
  • यह बातें प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह विक्रम बघेल 'गुरूजी' ने शुक्रवार को मीडिया से विशेष बातचीत में कही।
  • उन्होंने प्रदेशवासियों और समस्त सनातन धर्मावलंबियों को धनतेरस और दीपावली की बधाई देते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। डॉ

खेतासराय(जौनपुर)। धनतेरस और दीपावली का पर्व केवल धन-संपत्ति और उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का संदेश भी देता है। सनातन परंपरा में इन पर्वों का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व विशेष है।

यह बातें प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह विक्रम बघेल ‘गुरूजी’ ने शुक्रवार को मीडिया से विशेष बातचीत में कही। उन्होंने प्रदेशवासियों और समस्त सनातन धर्मावलंबियों को धनतेरस और दीपावली की बधाई देते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।डॉ. अवनीश सिंह ने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

Advertisement

इसलिए धनतेरस पर उनकी पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व धन के साथ निरोगी काया और स्वस्थ जीवन का महत्व भी समझाता है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना चाहिए। शाम को घर के प्रवेश द्वार पर दीप जलाना शुभ परंपरा है। दीपक का प्रकाश अंधकार दूर करने के साथ सकारात्मकता और ज्ञान का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा कि दीपावली पर घर में स्वच्छता, शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखना चाहिए। अनावश्यक दिखावे और खर्च से बचते हुए अपनी सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करें। पटाखों के प्रयोग में सावधानी बरतें और पर्यावरण का भी ध्यान रखें।गुरूजी ने लोगों से अपील की कि त्योहार को आस्था, संयम और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। जरूरतमंदों की मदद करें और नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ें।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें