उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई की नई जिला कार्यकारिणी गठित डॉ. अतुल सिंह अध्यक्ष और राजेश सिंह बने जिला मंत्री

जौनपुर। जनक कुमारी इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद जौनपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई की जनपदीय बैठक आयोजित कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन से पूर्व पुरानी कार्यकारिणी ने अपने पदों से इस्तीफा देते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी संगठन के प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह तथा मंडलीय अध्यक्ष सरोज सिंह को सौंप दी।
  • सर्वसम्मति से डॉ. अतुल कुमार सिंह को संगठन का जिला अध्यक्ष, ठाकुर प्रसाद तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश सिंह को जिला मंत्री तथा हसन सईद को जिला
  • जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे पूर्व पूर्व जिला अध्यक्ष तेरस यादव को वाराणसी मंडल का मंडलीय
  • जनपदीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री द्वारा प्रांतीय संरक्षक, प्रांतीय उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंडल

जौनपुर। जनक कुमारी इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद जौनपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई की जनपदीय बैठक आयोजित कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन से पूर्व पुरानी कार्यकारिणी ने अपने पदों से इस्तीफा देते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। उपस्थित शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का स्वागत किया और नई कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी संगठन के प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह तथा मंडलीय अध्यक्ष सरोज सिंह को सौंप दी।

सर्वसम्मति से डॉ. अतुल कुमार सिंह को संगठन का जिला अध्यक्ष, ठाकुर प्रसाद तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश सिंह को जिला मंत्री तथा हसन सईद को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे पूर्व पूर्व जिला अध्यक्ष तेरस यादव को वाराणसी मंडल का मंडलीय मंत्री मनोनीत किया गया था। जनपदीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री द्वारा प्रांतीय संरक्षक, प्रांतीय उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंडल मंत्री के परामर्श से शीघ्र किया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह ने संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाए, जिससे जनपद के शिक्षकों को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने और शिक्षक हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने में आसानी हो सके।प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने संगठन के क्रांतिकारी इतिहास से शिक्षकों को अवगत कराते हुए पुराने तेवर और कलेवर के साथ संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वहीं, मंडलीय अध्यक्ष सरोज सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रहने की अपील की।नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, मान-सम्मान और सेवा शर्तों की रक्षा के लिए संगठन पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा तथा हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

बैठक के अंत में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष संकटा प्रसाद सिंह के लंबी बीमारी के बाद निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।बैठक में बद्रीनाथ सिंह, सुनील सिंह, दिलीप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत यादव, शशि पाल सिंह, दया शंकर यादव, समर बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, अरविन्द राय, श्रद्धानंद, पारसनाथ सिंह, गजाधर राय, अरविन्द सिंह, विपिनेश श्रीवास्तव, मोहम्मद रजा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें