
हृदय गति रुकने से नीरज पहलवान का हुआ निधननीरज के निधन से केराकत की राजनीति के एक युग का अंतमिलनसार व्यक्तित्व के रूप में बनाई थी खास पहचानकेराकत,जौनपुर। स्थानीय विधानसभा की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा के सर्वकालिक अध्यक्ष नीरज पहलवान के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दीपावली से ठीक पूर्व देर रात हृदय गति रुकने से उनके निधन की खबर ने राजनीतिक और सामाजिक जगत को स्तब्ध कर दिया।नीरज पहलवान के निधन को केराकत की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने एक समर्पित और कर्मठ नेता खो दिया, वहीं क्षेत्र ने अपना एक लोकप्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व भी खो दिया।
उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। – – इनसेट – – मिलनसार व व्यक्तित्व के धनी थे नीरज पहलवान नीरज पहलवान अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। आम लोगों के बीच उनकी सहज उपलब्धता और आत्मीय व्यवहार ने उन्हें अलग पहचान दिलाई थी। राजनीतिक जीवन में उन्होंने अपने व्यवहार और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था।उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं
एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान डेढ़ दर्जन वाहनों का उतारा गया काला फ़िल्म, जिनकी पहचान केवल उनके पद से नहीं, बल्कि उनके व्यवहार और समाज में उनके योगदान से होती है। नीरज पहलवान भी उन्हीं में से एक थे। उनका असमय दुनिया से चले जाना लंबे समय तक क्षेत्रवासियों को खलता रहेगा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समाजवादी परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
















