जौनपुर: सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी युवक गिरफ्तार

जौनपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए खेतासराय पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • खेतासराय पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी
  • पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक युवक की सिंगल बैरल बंदूक के साथ फोटो वायरल हुई थी।
  • वायरल तस्वीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच एवं सत्यापन किया। इसके आधार पर थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-265/2026 के तहत
  • पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रितिक यादव पुत्र पुरेन्दर यादव, निवासी शाहापुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

जौनपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए खेतासराय पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक युवक की सिंगल बैरल बंदूक के साथ फोटो वायरल हुई थी।

वायरल तस्वीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच एवं सत्यापन किया। इसके आधार पर थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-265/2026 के तहत धारा 30 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रितिक यादव पुत्र पुरेन्दर यादव, निवासी शाहापुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।

इसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल गोपाल रजक एवं कांस्टेबल दीपक गुप्ता शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें