

संवाददाता दीपक शुक्ला
बरसठी जौनपुर* मियाचक, बरसठी में आयोजित मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक एवं
क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान बरसठी थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर भीड़भाड़, आवागमन और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान डेढ़ दर्जन वाहनों का उतारा गया काला फ़िल्मसाथ ही पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधिकारियों की सक्रियता और लगातार भ्रमण से मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी दिखाई दी। प्रशासन का उद्देश्य मेले को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराना है।
















