जौनपुर में धर्मांतरण और नाबालिग के अपहरण दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धर्मांतरण और नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जलालपुर पुलिस ने इमरान उर्फ नाटे को पकड़ा, हत्या समेत पांच मुकदमे पहले से दर्ज
  • पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
  • पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 497/2026 में वांछित अभियुक्त इमरान उर्फ नाटे उर्फ छोटू पुत्र मुनव्वर उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम तारापुर तकिया,
  • अभियुक्त इमरान उर्फ नाटे उर्फ छोटू पुत्र मुनव्वर उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम तारापुर तकिया, थाना कोतवाली, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।

जौनपुर। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धर्मांतरण और नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 497/2026 में वांछित अभियुक्त इमरान उर्फ नाटे उर्फ छोटू पुत्र मुनव्वर उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम तारापुर तकिया, थाना कोतवाली, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से हत्या, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में थाना कोतवाली का वर्ष 2018 का हत्या और साक्ष्य मिटाने से संबंधित मामला भी शामिल है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल चन्दन सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, महिला कांस्टेबल रीतू गुप्ता और महिला कांस्टेबल सोनी पटेल शामिल रहीं।पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें