बकाया रुपये मांगने पर युवक पर हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

केराकत (जौनपुर)। क्षेत्र के खड़हर डगरा स्थित बैटरी की दुकान पर बकाया रुपये देने पहुंचे युवक की लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया भी बरामद की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • लोहे की सरिया बरामद, हत्या के प्रयास सहित दर्ज है मुकदमा
  • जानकारी के अनुसार, सात नवंबर को तरयारी गांव निवासी शिवम यादव बैटरी-इन्वर्टर का बकाया पैसा देने के लिए विशाल बैटरी की दुकान पर गया था।
  • आरोप है कि इसी दौरान कदहरा निवासी अमन सिंह, जेम्स निकोलस और दो अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले
  • पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई

केराकत (जौनपुर)। क्षेत्र के खड़हर डगरा स्थित बैटरी की दुकान पर बकाया रुपये देने पहुंचे युवक की लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, सात नवंबर को तरयारी गांव निवासी शिवम यादव बैटरी-इन्वर्टर का बकाया पैसा देने के लिए विशाल बैटरी की दुकान पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान कदहरा निवासी अमन सिंह, जेम्स निकोलस और दो अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

Advertisement

हमले में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में चोट आई।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पसेवां निवासी आरोपित जेम्स निकोलस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ थाने में पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें