धामपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान 40 साल पुराने सहपाठी से मिले पूर्व आईएएस डॉ. दिनेश चंद्र सिंह

धामपुर (बिजनौर* )। जनपद बिजनौर के धामपुर कस्बे में 12 नवंबर 2026 को जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी एवं पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह की जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव से मुलाकात हुई। इस दौरान उनके जीवन का एक ऐसा भावुक क्षण सामने आया, जिसने लगभग चार दशक पुरानी बचपन की यादों को फिर से जीवंत कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड नरेश चौधरी को देखते ही डॉ. दिनेश चंद्र सिंह को अपने स्कूली दिनों के पुराने साथी की याद आ गई। नरेश चौधरी कक्षा छह से आठ तक उनके सहपाठी रहे थे।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • होमगार्ड नरेश चौधरी को देखते ही ताजा हुईं बचपन की यादें, दीपावली का मिष्ठान्न वितरित कर साझा कीं खुशियां, स्कूल के दिनों को याद कर भावुक हुए पूर्व जिलाधिकारी*
  • दीपावली के पावन पर्व की खुशियां भी साझा कीं। उन्होंने होमगार्ड नरेश चौधरी सहित उपस्थित लोगों को दीपावली का मिष्ठान्न वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
  • वर्षों पुराने सहपाठी से मुलाकात और दीपावली की मिठास ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया। मिष्ठान्न वितरण के दौरान आत्मीयता
  • अध्यापक हुआ करते थे। कक्षा छह, सात और आठ के दौरान विद्यालय में पीटी एवं मॉनिटर के रूप में बच्चों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी भी उन्हें मिली थी।

संवाददाता दीपक शुक्ला

धामपुर (बिजनौर* )। जनपद बिजनौर के धामपुर कस्बे में 12 नवंबर 2026 को जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी एवं पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह की जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव से मुलाकात हुई। इस दौरान उनके जीवन का एक ऐसा भावुक क्षण सामने आया, जिसने लगभग चार दशक पुरानी बचपन की यादों को फिर से जीवंत कर दिया।अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड नरेश चौधरी को देखते ही डॉ. दिनेश चंद्र सिंह को अपने स्कूली दिनों के पुराने साथी की याद आ गई।

Advertisement

नरेश चौधरी कक्षा छह से आठ तक उनके सहपाठी रहे थे। एक-दूसरे को पहचानते ही दोनों के बीच आत्मीयता भरा मिलन हुआ। इसके बाद दोनों ने बचपन के दिनों को याद किया और एक-दूसरे के सुख-दुख तथा जीवन के सफर के बारे में जानकारी साझा की।इस खास मुलाकात के दौरान डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने दीपावली के पावन पर्व की खुशियां भी साझा कीं। उन्होंने होमगार्ड नरेश चौधरी सहित उपस्थित लोगों को दीपावली का मिष्ठान्न वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। वर्षों पुराने सहपाठी से मुलाकात और दीपावली की मिठास ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।

मिष्ठान्न वितरण के दौरान आत्मीयता और अपनत्व का विशेष माहौल देखने को मिला।डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि यह मुलाकात उनके लिए बेहद खास और भावुक कर देने वाली रही। लगभग 40 वर्ष से भी अधिक पुरानी स्मृतियां अचानक सामने आ गईं। उन्होंने बताया कि नरेश चौधरी के पिता उस समय उनके अध्यापक हुआ करते थे। कक्षा छह, सात और आठ के दौरान विद्यालय में पीटी एवं मॉनिटर के रूप में बच्चों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी भी उन्हें मिली थी। यह जिम्मेदारी तत्कालीन प्रधानाचार्य मोखा सिंह जी के निर्देश पर मास्टर मूलचंद जी के मार्गदर्शन में निभाई जाती थी।उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय में योग और शारीरिक प्रशिक्षण के दिनों को याद करते हुए बताया कि उसी समय उन्होंने शीर्षासन करना सीखा था, जिसमें आज भी उन्हें अच्छी दक्षता प्राप्त है।

योग और पीटी के क्षेत्र में तत्कालीन शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गुरुजनों द्वारा बचपन में दी गई शिक्षा और संस्कार जीवनभर व्यक्ति के साथ रहते हैं।डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने भावुक शब्दों में कहा कि जीवन में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं, जब इंसान अपने अतीत में लौट जाता है। आज नरेश चौधरी से मिलकर ऐसा ही अनुभव हुआ। हम दोनों ही नहीं, बल्कि उस समय साथ पढ़ने वाले तमाम साथी आज भी जब बचपन की यादों को साझा करते हैं तो उम्र का एहसास पीछे छूट जाता है और मन फिर से बच्चा बन जाता है।उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान हुई यह मुलाकात उनके लिए किसी अनमोल याद से कम नहीं है। बचपन के सहपाठी से वर्षों बाद मिलना, पुरानी स्मृतियों को साझा करना और दीपावली के अवसर पर मिठास बांटना जीवन के उन सुखद अनुभवों में शामिल है, जिन्हें लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकता।अंत में उन्होंने सभी के सुखी, स्वस्थ और निरोगी जीवन की कामना करते हुए कहा कि जीवन में एक-दूसरे से मिलते रहना और पुराने रिश्तों को संजोकर रखना ही सबसे बड़ी खुशी है।जय हिन्द, जय भारत। सभी सुखी रहें, निरोगी रहें और एक-दूसरे से मिलते रहें। होगी मुलाकात एक दिन, होंगे कामयाब एक दिन।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें