जौनपुर : बिस्तर पर पहले से बैठे सांप ने युवक को डसा मौत

शाहगंज(जौनपुर)
बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।शाहगंज तहसील अंतर्गत खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में बुधवार की रात बिस्तर पर बैठे सांप ने 26 वर्षीय युवक को डस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक में लगे रहे।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • झाड़-फूंक में बीता समय, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
  • गोसाईपुर गांव निवासी नीरज मौर्या (26) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गांव के चौराहे पर ठेले पर चाट-पकौड़ी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
  • शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

झाड़-फूंक में बीता समय, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा शाहगंज(जौनपुर)बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।शाहगंज तहसील अंतर्गत खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में बुधवार की रात बिस्तर पर बैठे सांप ने 26 वर्षीय युवक को डस लिया।

परिजन पहले झाड़-फूंक में लगे रहे। हालत बिगड़ने पर उसे शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार गोसाईपुर गांव निवासी नीरज मौर्या (26) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गांव के चौराहे पर ठेले पर चाट-पकौड़ी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

Advertisement

बुधवार रात रोजाना की तरह काम समाप्त करने के बाद वह ठेला घर लेकर आया। भोजन करने के बाद वह सोने के लिए अपने बिस्तर पर गया। इसी दौरान बिस्तर पर पहले से बैठे सांप ने उसे डस लिया।सर्पदंश की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। इससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जब झाड़-फूंक से कोई राहत नहीं मिली तो परिजन रात करीब दो बजे उसे उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन नीरज को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें