जौनपुर बरसठी पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बरसठी/जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को उनके घरों पर दबिश देकर नियमानुसार गिरफ्तार किया और संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में बरसठी प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने पुलिस टीम गठित कर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जियाराम पुत्र दरजीत, निवासी ग्राम जगदीशपुर
  • बरसठी पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत घरों पर दबिश देकर हुई कार्रवाई, संबंधित न्यायालय में किया गया पेश
  • पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित थे। पुलिस टीम ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
  • गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई

रिपोर्टर दीपक शुक्ला

बरसठी/जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को उनके घरों पर दबिश देकर नियमानुसार गिरफ्तार किया और संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में बरसठी प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने पुलिस टीम गठित कर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया।पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जियाराम पुत्र दरजीत, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना बरसठी, संबंधित एनबीडब्ल्यू मुकदमा संख्या 480/26, धारा 323, 504 भादवि; जितेंद्र सिंह पुत्र बब्बन सिंह, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम बरसठी, संबंधित एनबीडब्ल्यू मुकदमा संख्या 480/26, धारा 323, 504 भादवि; नरेंद्र सिंह पुत्र लखराज सिंह, उम्र करीब 51 वर्ष, निवासी ग्राम बरसठी, संबंधित मुकदमा संख्या 2461/18, धारा 380, 411 भादवि; उदय गौतम पुत्र स्व. राम खिलाड़ी, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी ग्राम बनकट गोपी, संबंधित एनबीडब्ल्यू मुकदमा अपराध संख्या 39/2024, धारा 323, 504, 506, 452 भादवि तथा चांदी पुत्र जोखन, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम आरामगंज, थाना बरसठी, संबंधित मुकदमा संख्या 1348/18, धारा 323, 504, 325 भादवि शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित थे। पुलिस टीम ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमकार्रवाई में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल कैलाश सरोज, कांस्टेबल राजबहादुर यादव, कांस्टेबल रिजवान अली, रिजर्व कांस्टेबल विपिन शर्मा, रिजर्व कांस्टेबल विमलेश प्रजापति तथा रिजर्व कांस्टेबल चंद्र प्रकाश शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटी एवं वांछित आरोपितों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें