
संवाददाता अरविंद कुमार यादव
केराकत, जौनपुर।नगर के कोतवाली चौराहे पर नए बस स्टॉप का निर्माण होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। नगर अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल की पहल पर बनाए गए इस बस स्टॉप से यात्रियों को अब सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करने की मजबूरी नहीं रहेगी।बताया जाता है कि पहले यात्रियों को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैबारिश के मौसम में उन्हें भीगने के साथ ही तेज धूप में भी काफी परेशानी होती थी। नए बस स्टॉप के निर्माण से यात्रियों को बैठने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान मिल गया है।बस स्टॉप का निर्माण ऐसे स्थान पर कराया गया है, जहां बसों के ठहराव के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है।
सड़क चौड़ी होने के कारण बसों के रुकने के साथ यात्रियों के चढ़ने-उतरने में भी आसानी होगी। इससे चौराहे पर यात्रियों की सुविधा के साथ आवागमन व्यवस्था में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।स्थानीय लोगों ने नगर में यात्री सुविधा के लिए किए गए इस कार्य की सराहना की है। लोगों का कहना है!
कि नए बस स्टॉप से रोजाना बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से बारिश और धूप के दौरान काफी राहत मिलेगी। इसे नगर की यात्री सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
















