निर्माणाधीन सड़क पर धंसा हिस्सा गिट्टी लदा ट्रक मकान के पास पलटा

बाइक व घरेलू सामान गिट्टी में दबे, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य
खेतासराय(जौनपुर)।
गुरैनी बाजार से मार्टिनगंज(आजमगढ़) मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार को निर्माणाधीन मार्ग का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान के पास पलट गया। ट्रक से गिरी गिट्टी के नीचे बाहर खड़ी बाइक और कुछ घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय बच्चे घर के अंदर होने से बड़ा हादसा टल गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश निवासी ट्रक चालक रजनीश कुमार के अनुसार वह मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर मानीकला में उतारने जा रहा था। मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।
  • एक हिस्से में आरसीसी ढलाई हो चुकी है, जबकि दूसरे हिस्से से वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है। इसी दौरान सड़क का हिस्सा धंसने से ट्रक अनियंत्रित होकर बाईं ओर पलट गया।
  • मकान स्वामी राजेश बिंद के मकान के बाहर खड़ी उनके भाई की बाइक समेत कुछ घरेलू सामान ट्रक से गिरी गिट्टी के नीचे दब गया। हादसे के समय बच्चे घर के अंदर थे, जिससे कोई…
  • निर्माणाधीन मार्ग पर आवागमन होने से लोगों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

खेतासराय(जौनपुर)।गुरैनी बाजार से मार्टिनगंज(आजमगढ़) मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार को निर्माणाधीन मार्ग का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान के पास पलट गया। ट्रक से गिरी गिट्टी के नीचे बाहर खड़ी बाइक और कुछ घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के समय बच्चे घर के अंदर होने से बड़ा हादसा टल गया।मध्यप्रदेश निवासी ट्रक चालक रजनीश कुमार के अनुसार वह मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर मानीकला में उतारने जा रहा था। मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। एक हिस्से में आरसीसी ढलाई हो चुकी है, जबकि दूसरे हिस्से से वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है।

Advertisement

इसी दौरान सड़क का हिस्सा धंसने से ट्रक अनियंत्रित होकर बाईं ओर पलट गया।मकान स्वामी राजेश बिंद के मकान के बाहर खड़ी उनके भाई की बाइक समेत कुछ घरेलू सामान ट्रक से गिरी गिट्टी के नीचे दब गया। हादसे के समय बच्चे घर के अंदर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का काम काफी समय से चल रहा है। आधी सड़क पर निर्माण पूरा होने के बाद दूसरे हिस्से का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन मार्ग पर आवागमन होने से लोगों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें