
जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के हूसेपुर से बीबीपुर को जोड़ने वाली सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और मार्ग टूट जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई।ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग करीब 29 गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है।
इसके बावजूद सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैस्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हूसेपुर-बीबीपुर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन को सुचारु किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
















