
अचानक जौनपुर पहुंचे एडीजी, एसएसपी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; जनशिकायतों के निस्तारण पर जताई नाराजगीजौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की हकीकत परखने के लिए वाराणसी जोन के एडीजी नवीन अरोड़ा सोमवार को अचानक जौनपुर पहुंच गए। एडीजी के औचक दौरे की जानकारी अधिकारियों को पहले से नहीं थी। उन्होंने एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की।
मीडिया से बातचीत में एडीजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि उनका जौनपुर दौरा पूरी तरह आकस्मिक था। उनके पहुंचने से पहले किसी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कुछ अधिकारी होमगार्ड भर्ती की तैयारियों में व्यस्त हैं, जबकि कुछ अधिकारी शासकीय कार्य से जिले से बाहर गए हुए थे। एडीजी के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद बाहर गए अधिकारी भी वापस लौट आए।जनशिकायतों के निस्तारण पर उठाए सवालएडीजी ने फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। इस दौरान उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में पुलिस अधिकारी शिकायतों को केवल राजस्व टीम के साथ जांच कर कार्रवाई करने के लिए संबंधित थानों को भेज रहे हैं।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैएडीजी ने इस व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि इस तरह की शिकायतों के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी स्तर से अलग टीम गठित की जानी चाहिए और उसकी रिपोर्ट सीधे तलब कर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधिकारियों को और गंभीरता से काम करने की जरूरत है।कार्यालयों में जरूरत से ज्यादा कर्मचारी मिलेएसएसपी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यालयों में आवश्यकता से अधिक पुलिसकर्मी तैनात मिले। एडीजी ने इस पर भी संज्ञान लेते हुए एसएसपी को निर्देश दिया कि अतिरिक्त कर्मचारियों को आवश्यकता वाले अन्य स्थानों पर अटैच किया जाए, ताकि पुलिस बल का बेहतर इस्तेमाल हो सके।संगठित अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोरकानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में एडीजी ने संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को गंभीरता से काम करने को कहा। एडीजी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ जिले के सभी थानों की पुलिस को भी यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग करना होगा।औचक निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान एडीजी नवीन अरोड़ा कई व्यवस्थाओं को लेकर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने बातचीत के दौरान अपने असंतोष को बार-बार जाहिर किया और पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
















