
जौनपुर, 17 सितम्बर, 2026 मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।अभियान के शुभारंभ अवसर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों को दीपों से रोशन किया गया। कलेक्ट्रेट/विकास भवन, शाही किला, पुलिस लाइन, इंदिरा गांधी स्टेडियम, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, लोहिया पार्क, रोडवेज, मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर पार्क, गांधी तिराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर 5-5 हजार दीपों का प्रज्वलन किया गया।
दीपों की रोशनी से जनपद के प्रमुख स्थल आकर्षक एवं भव्य नजर आए तथा वातावरण में उत्सव का माहौल रहा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद दीया का मुख्य कार्यक्रम सद्भावना पुल स्थित गोपी घाट पर आयोजित किया गया, जहां लगभग 25 हजार दीपों का एक साथ प्रज्वलन किया गया। दीपों की भव्य रोशनी से गोपी घाट एवं नदी तट जगमगा उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की और दीप प्रज्वलन के इस मनोहारी दृश्य का आनंद लिया।इसके उपरांत आयोजित लेजर शो के माध्यम से जौनपुर के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों तथा जनपद में हो रहे विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। लेजर शो के माध्यम से जौनपुर की ऐतिहासिक पहचान से लेकर आधुनिक विकास की ओर बढ़ते जनपद की तस्वीर प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। लेजर शो एवं दीप प्रज्वलन के भव्य आयोजन ने लोगों में विशेष उत्साह एवं उमंग का संचार किया।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैइसी क्रम में सूचना विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नजारत कार्यालय के सामने लगाई गई मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में क्रियान्वित विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री गिरीश चन्द्र यादव, मा0 एमएलसी श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन., मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारियों द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं तथा मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव ने मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी के सेवा काल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों को विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने कहा कि अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यक्रमों को प्रभावी, व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपादित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य, पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह, जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अधिकारी, कर्मचारी, एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
















