सेवा अभियान में स्वच्छ हुआ अस्पताल मरीजों को मिला उपचार

खेतासराय(जौनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई करने के बाद जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर उपचार किया। बाद में मरीजों को फल वितरित किए गए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ स्वच्छ वातावरण भी जरूरी है।
  • सेवा अभियान के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
  • प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को उपचार के साथ जरूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जाएगी
  • एक माह तक चलने वाले अभियान में लोगों को जागरूक किया जाएगा । उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी परेशानी पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

खेतासराय(जौनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई करने के बाद जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर उपचार किया। बाद में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ स्वच्छ वातावरण भी जरूरी है।

सेवा अभियान के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की अपील की और फल वितरित किए।

Advertisement

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को उपचार के साथ जरूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। एक माह तक चलने वाले अभियान में लोगों को जागरूक किया जाएगा ।

उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी परेशानी पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।जन आरोग्य मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. मसूद अहमद खान ने मरीजों का परीक्षण किया। इस मौक़े पर फार्मासिस्ट अशोक कुमार, एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार सरोज, एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार, कुसुम सिंह एडवोकेट, भाजपा नेता रूपेश गुप्ता समेत अन्य रहे ।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें