
संवाददाता असलम केराकत
केराकत (जौनपुर)। डोभी विकासखंड क्षेत्र के बिरीबारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) गंगाराम गौतम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैसीएमओ ने ओपीडी कक्षों, ब्लड जांच कक्ष, दवा वितरण कक्ष समेत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर भी देखा। इस दौरान कुछ चिकित्सकों के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने की जानकारी सामने आई। चिकित्सक डीपी सिंह के गैरहाजिर मिलने पर सीएमओ ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
महिला प्रतीक्षालय में मौजूद मरीजों ने सीएमओ को बताया कि वहां पंखों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को परेशानी होती है। सीएमओ ने समस्या का संज्ञान लेते हुए आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित कथित पैथोलॉजी सेंटरों और अस्पतालों का मुद्दा भी उठाया। इस पर सीएमओ ने कहा कि जांच में जो भी अस्पताल या पैथोलॉजी सेंटर नियमों के विपरीत संचालित पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे संस्थानों को सीज भी किया जाएगा।सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
















