
केराकत(जौनपुर) । तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को मौके के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता है
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में दोनों विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
















