
जौनपुर राज्य के वर्तमान राजा कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे का 80वां जन्म दिवस शनिवार को राजमहल (हवेली) में पारंपरिक और उत्सवपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस शुभ अवसर पर राजमहल की प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए विभिन्न धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुए।महाराज ने सर्वप्रथम प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात पूजन आदि की पारंपरिक रीतियों को पूरा किया।
महाराज की अस्वस्थता के चलते कर्मकांड की औपचारिकताओं को राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे ने पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण कराया। वहीं, पौरोहित्य का मुख्य कार्य राजपरिवार के पुराने आचार्य पंडित जनार्दन मिश्रा द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया।पूजन के उपरांत उपस्थित जनसमुदाय, राजपरिवार के सदस्यों, इंटर कॉलेज व महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने महाराज कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे को बधाई दी और उनके शतायु होने की मंगल कामना की।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैइस पुनीत अवसर पर आचार्य पंडित जनार्दन मिश्रा ने महाराज को वैदिक मंत्रों— ‘जीवेम शरदः शतम्, पश्येम शरदः शतम्, श्रृणुयाम शरदः शतम्’ के साथ वैदिक आशीष प्रदान किया और उनके पूर्ण आरोग्य व 100 वर्ष की दीर्घायु होने की प्रार्थना की। महाराज ने जन्मदिवस पर पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।
इस ऐतिहासिक और गरिमामयी उत्सव में शहर के तमाम विशिष्ट जन, विद्वान, संत समाज और समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में प्रबंधक डॉ. सत्यराम प्रजापति, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शंभू राम, प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे, उप प्रबंधक जियाराम यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला, ओम प्रकाश शाही, डॉ. मनोज वत्स, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, सुधाकर शुक्ला, डॉ. मायांद उपाध्याय और पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
















