
जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के कबूलपुर मार्केट स्थित अमन चिकन शॉप पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब यहां एक मुर्गे में तीन पैर दिखाई दिए। असामान्य शारीरिक बनावट वाले इस मुर्गे को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए !
और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुर्गे के तीन पैर देखकर लोग इसे कुदरत का अनोखा करिश्मा मान रहे हैं। देखते ही देखते यह बात बाजार में चर्चा का विषय बन गई और लोग !
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैउत्सुकता के साथ मुर्गे को देखने पहुंचने लगे।लोगों का कहना है कि प्रकृति में कभी-कभी ऐसी असामान्य घटनाएं देखने को मिलती हैं, जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन जाती हैं। कबूलपुर बाजार में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
कुदरत के आगे किसी का जोर नहीं चलता—कब, क्या देखने को मिल जाए, यह कहना मुश्किल है। तीन पैरों वाले इस मुर्गे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटना इसी कौतूहल को दर्शाता है।
















