केराकत सड़क पर गहरा गड्ढा बारिश में और बढ़ जाता है हादसे का खतरा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संवाददाता असलम केराकत
  • गड्ढे में तब्दील हुई सड़क, हादसे के इंतजार में जिम्मेदारसड़क पर गहरा गड्ढा, बारिश में और बढ़ जाता है हादसे का खतराकेराकत।
  • थानागद्दी-केराकत
  • मुख्य मार्ग पर उदयचंदपुर क्षेत्र में सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

संवाददाता असलम केराकत

गड्ढे में तब्दील हुई सड़क, हादसे के इंतजार में जिम्मेदारसड़क पर गहरा गड्ढा, बारिश में और बढ़ जाता है हादसे का खतराकेराकत। थानागद्दी-केराकत मुख्य मार्ग पर उदयचंदपुर क्षेत्र में सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लंबे समय से बने इस गड्ढे की वजह से मार्ग पर हादसे का खतरा बना रहता है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। खासकर रात के समय गड्ढा स्पष्ट दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।

कई बार वाहन चालक अचानक गड्ढे से बचने का प्रयास करते हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर जाता है। इससे सड़क की सतह और गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से खतरनाक हो जाती है। पानी भरे गड्ढे में वाहन जाने से अनियंत्रित होने की आशंका रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद अब तक गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है।*मरम्मत की मांग, बोले ग्रामीण-समय रहते हो समाधान*ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग होने के कारण सड़क की नियमित देखरेख और समय-समय पर मरम्मत जरूरी है।

सड़क पर बने गड्ढे को तत्काल भरवाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुरक्षित किया जाना चाहिए। लोगों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे को नहीं भरा गया तो बारिश के मौसम में इसकी स्थिति और खराब हो सकती है तथा किसी बड़े हादसे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।—इनसेट—-टूट चुकी सड़क से छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीकेराकत। अकबरपुर मेनरोड से डेढुवाना, डेहरी, सूरतपुर, पेसारा सहित जाने वाली दर्जनों सड़क कई स्थानों पर टूटकर जर्जर हो गई है। इससे छात्रों के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और बढ़ जाती है।यह मार्ग डेहरी, सरावां, तरियारी, परमानंदपुर, झमका, सूरतपुर, पेसारा और पलिया समेत कई गांवों के लोगों के लिए मुख्य आवागमन का रास्ता है। इसी मार्ग से छात्र कॉलेज पहुंचते हैं, जबकि व्यापारी और किसान भी अपने रोजमर्रा के काम के लिए आवागमन करते हैं।नदौली निवासी संतोष कुमार, पवन कुमार, सुनील शंकर, संतोष और मोनू समेत ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने से आए दिन परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें