जौनपुर सूरजकुंड में आस्था की डुबकी मेले में उमड़ा हुजूम

खेतासराय(जौनपुर)। सरायख्वाजा बाजार में रविवार को ऐतिहासिक भादौं छठ मेले में आस्था और उल्लास का संगम दिखाई दिया। भोर होते ही सूरजकुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुआ स्नान-ध्यान का सिलसिला देर तक चलता रहा। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड में स्नान कर शिव बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • आसपास के करीब 100 गांवों के अलावा आजमगढ़, अंबेडकरनगर, फिरोजाबाद, निजामाबाद और कानपुर समेत विभिन्न जिलों से भी लोग मेले में पहुंचे।
  • मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक समेत सरायख्वाजा पुलिस की टीमें लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण करती रहीं।
  • सूरजकुंड के आसपास बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर चोर-उचक्के भी सक्रिय रहे।
  • करीब दर्जन लोगों की जेब कटने की बात सामने आई। दो महिलाओं के पर्स और मोबाइल फोन भी चोरी हो गए। पुलिस की निगरानी के बावजूद मेला क्षेत्र में जुआ खेलने के अड्डे भी चलते…

10 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान-ध्यान, शिव बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चनापांच किमी क्षेत्र में सजा भादौं छठ मेला, खरीदारी को उमड़ी भीड़; जाम से भी जूझे लोग खेतासराय(जौनपुर)। सरायख्वाजा बाजार में रविवार को ऐतिहासिक भादौं छठ मेले में आस्था और उल्लास का संगम दिखाई दिया। भोर होते ही सूरजकुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुआ स्नान-ध्यान का सिलसिला देर तक चलता रहा। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड में स्नान कर शिव बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

आसपास के करीब 100 गांवों के अलावा आजमगढ़, अंबेडकरनगर, फिरोजाबाद, निजामाबाद और कानपुर समेत विभिन्न जिलों से भी लोग मेले में पहुंचे।मेले में बुधवार से ही दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय क्षेत्र से लपरी चौराहे तक करीब पांच किलोमीटर में मेला सजा रहा। सड़क के दोनों ओर सजी दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। गुड़ से बनी चोटहिया जलेबी, केला, लकड़ी के घरेलू सामान, खिलौने और कृषि यंत्रों की दुकानों पर विशेष चहल-पहल रही।

Advertisement

निजामाबाद के मिट्टी के बर्तन, फिरोजाबाद की चूड़ियां और कानपुर के चमड़ा उद्योग से जुड़े सामान भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने खिलौनों और बड़ों ने घरेलू उपयोग की लकड़ी की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोइरीडीहा और सिद्धिकपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मेला क्षेत्र से पहले ही डायवर्ट किया गया। कोइरीडीहा चौराहे से बड़े वाहनों को इटौरी-बाजार, चकवां और पतहना मार्ग से भेजा गया। वैकल्पिक मार्ग से जाने के कारण वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। सवारी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। कई वाहन मेला स्थल से वापस लौट गए, जबकि कुछ ने दूसरे रास्तों से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।

अतिरिक्त दूरी के चलते यात्रियों को अधिक किराया भी देना पड़ा। देर शाम तक मेले में लोगों की आवाजाही और दुकानों पर चहल-पहल बनी रही।इनसेट-पुलिस की निगरानी के बावजूद जेबकटी और जुआखेतासराय।मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक समेत सरायख्वाजा पुलिस की टीमें लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण करती रहीं। सूरजकुंड के आसपास बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर चोर-उचक्के भी सक्रिय रहे। करीब दर्जन लोगों की जेब कटने की बात सामने आई। दो महिलाओं के पर्स और मोबाइल फोन भी चोरी हो गए। पुलिस की निगरानी के बावजूद मेला क्षेत्र में जुआ खेलने के अड्डे भी चलते मिले।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें