
खेतासराय(जौनपुर)। अंबिका बेकर्स की ओर से रविवार को नगर में सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद एवं नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक राममूर्ति यादव ने कहा कि समाज में बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान उनका उत्साह बढ़ाने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि उसके कार्य और योगदान का भी होता है। ऐसे आयोजन सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनाने का काम करते हैं। प्रतिभाओं और समाजसेवा से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने से उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अंबिका बेकर्स की ओर से आयोजित!
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैसमारोह की सराहना करते हुए सभी सम्मानित लोगों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में अंबिका बेकर्स के चेयरमैन वसीम अहमद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय ने राममूर्ति यादव को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही यह प्रयास सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने वाला है।राममूर्ति यादव ने अंबिका बेकर्स के प्रोपराइटर विशाल मोदनवाल को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
















