
शाहगंज(जौनपुर) विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के ग्राम बनहरा,नटोली, गोड़बड़ी,रुधौली, पिलकिच्छा में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित PDA जनपंचायत में सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और संगठन की एकजुटता को लेकर संवाद हुआ।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।जनपंचायत में क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान भागीदारी तथा PDA की एकजुटता को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने और संगठनात्मक स्तर पर भागीदारी को मजबूत करने पर केंद्रित रहा।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैपूर्व मंत्री ललई यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के मुद्दों को लेकर समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, उद्यमी लालचंद प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, दिलीप प्रजापति!
अखिलेश प्रजापति, मोहन प्रजापति, रविंद्र प्रजापति, रतीभान प्रजापति, मोतीलाल प्रजापति, मुस्लिम अंसारी,राकेश वर्मा, रामआसरे यादव, देवमणि यादव, सचिन यादव, सुरेश यादव और बैजनाथ यादव,अरशद अंसारी, मकसूद हसन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
















