
जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के कबूलपुर मार्केट में सोमवार को शाम 7 बजे नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा तथा सेवा, जनकल्याण और विकास से जुड़ी

गतिविधियों को नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत आयोजित किया गया।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैसांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में सड़क, लाइट और गैस जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
महिलाओं को उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने से अब उन्हें पहले की तरह चूल्हे के धुएं में खाना बनाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाना और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, शशिकांत पाठक, अवनीश सिंह, दिनेश सिंह, सर्वेश सिंह, मनोज गुप्ता, विनय मौर्य, शिवम जायसवाल, रौनक बरनवाल होरीलाल जायसवाल डॉ बद्री राज कुमार सूरज मिश्रा जितेंद्र सिंह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
















