इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार दो साल से लिव-इन में रह रहे प्रेमी युगल ने मांगी सुरक्षा

शाहगंज(जौनपुर)
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और देखते ही देखते दो युवक-युवती करीब आ गए। करीब दो साल से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस होने पर प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट की शरण लेते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद परिवारों ने युवक-युवती के साथ रहने पर अपनी सहमति जता दी।
  • कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के नगर से सटे एक गांव का है। बताया जाता है कि अंबेडकरनगर के टांडा निवासी एक परिवार यहां किराए के मकान में रह रहा था।
  • युवती की गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।
  • कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के गॉंव का मामला हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा प्रेमी युगल, पुलिस की पहल पर दोनों परिवारों के बीच बनी सहमति

शाहगंज(जौनपुर)इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और देखते ही देखते दो युवक-युवती करीब आ गए। करीब दो साल से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस होने पर प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट की शरण लेते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद परिवारों ने युवक-युवती के साथ रहने पर अपनी सहमति जता दी।

मामला कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के नगर से सटे एक गांव का है। बताया जाता है कि अंबेडकरनगर के टांडा निवासी एक परिवार यहां किराए के मकान में रह रहा था। इसी दौरान परिवार की युवती की गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई।

Advertisement

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।करीब दो वर्ष से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसी बीच सुरक्षा को लेकर चिंतित युवक-युवती ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की मांग की। हाईकोर्ट ने मामले में कोतवाली शाहगंज से रिपोर्ट तलब की।न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने युवक-युवती और उनके परिजनों को कोतवाली बुलाया।

पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। काफी देर चली बातचीत के बाद दोनों परिवार युवक-युवती के साथ रहने को लेकर सहमत हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति और मामले से जुड़े तथ्यों को दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें