जगदीशपुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन रोड नहीं तो वोट नहीं के नारों से गूंजा इलाका

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। ग्रामीणों ने पोस्टर लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध जताते हुए “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ग्रामीणों की चेतावनी—सड़क नहीं बनी तो आगामी चुनाव में नहीं देंगे वोट
  • जगह-जगह गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग
  • बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पोस्टर लेकर जताया विरोध
  • ग्रामीणों का आरोप है कि जगदीशपुर की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। ग्रामीणों ने पोस्टर लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध जताते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।ग्रामीणों का आरोप है कि जगदीशपुर की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है।

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बदहाल सड़क के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की समस्या को लेकर!

Advertisement

कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पोस्टर लेकर सड़क निर्माण की मांग की और “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में वे वोट नहीं देने का निर्णय ले सकते हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत अथवा निर्माण कराए जाने की मांग की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें