
जौनपुर। कचहरी रोड शेखपुर स्थित राज ऑटो मोबाइल्स सोनालिका ट्रैक्टर की ओर से मंगलवार को सोनालिका कंपनी के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशाल किसान गोष्ठी एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। किसान मिलन समारोह में करीब 500 किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं खेती-किसानी में उपयोगी आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई।
समारोह में सोनालिका के स्टेट हेड राजीव सिंह, सर्विस हेड शशांक, रीजनल मैनेजर एग्रो रोहित सिंह, टेरिटरी मैनेजर सुजीत पांडेय, सर्विस इंजीनियर सुरेश यादव एवं सर्विस ऑफिसर धीरेन्द्र सहित कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।स्टेट हेड राजीव सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग और उससे खेती को अधिक सुविधाजनक एवं लाभकारी बनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और कृषि उपकरणों का बेहतर इस्तेमाल कर किसान खेती में नई संभावनाएं पैदा कर रहे हैं
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता है।इस अवसर पर स्टेट हेड राजीव सिंह एवं टेरिटरी मैनेजर सुजीत पांडेय ने सोनालिका डीआई-55 गोल्ड फोर्ड ट्रैक्टर के नए मॉडल का शुभारंभ किया। साथ ही कंपनी की ओर से चल रही बंपर लकी ड्रॉ स्कीम के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई।किसान सम्मान समारोह में खुशहाल सिंह, दिवाकर पांडेय, अनंजय सिंह, मुन्ना सिंह, अनुज सिंह, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय, विष्णु शर्मा, रामसिंह पटेल, साहबलाल पटेल सहित अन्य किसानों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सोनालिका डीलरशिप के!
प्रोपराइटर उदयराज सिंह, व्यवस्थापक वैभव सिंह, मैनेजर आनंद दुबे, जयप्रकाश वर्मा, बीबी सिंह, प्रेमनाथ सिंह सहित सेल्स टीम के अजीत सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, विनोद उर्फ मुन्ना सिंह, अवनीश पाठक, रामअसरे मिश्रा, अनिल, जितेंद्र, राजवीर एवं अखिलेश आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में डीलरशिप के प्रोपराइटर बृजराज सिंह ने समारोह में शामिल सभी किसान भाइयों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
















