सेवा सेतु अभियान शुरू एक जगह मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

बरसठी (जौनपुर)। विकासखंड बरसठी में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ हुआ। खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान 22 से 26 सितंबर तक चलेगा
अभियान के तहत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी लोगों को दी।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
  • दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों को हियरिंग एड वितरित किए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण से संबंधित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता संतोष सिंह, एडीओ आईएसबी
  • बीएमएम विकास दूबे, अभिषेक मौर्या, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, एडीओ कृषि सर्वेश पाल डॉक्टर सर्वेश मिश्रा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर दीपक शुक्ला

बरसठी (जौनपुर)। विकासखंड बरसठी में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ हुआ। खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement

अभियान 22 से 26 सितंबर तक चलेगा अभियान के तहत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी लोगों को दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों को हियरिंग एड वितरित किए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण से संबंधित जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में भाजपा नेता संतोष सिंह, एडीओ आईएसबी दीप कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ बीनू सिंह, बीएमएम विकास दूबे, अभिषेक मौर्या, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, एडीओ कृषि सर्वेश पाल डॉक्टर सर्वेश मिश्रा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें