
संवाददाता अरविंद कुमार यादव
खेतासराय(जौनपुर)। छुट्टी पूरी कर एक महीने बाद विदेश लौटने की तैयारी कर रहे वकार कुरैशी की सड़क हादसे में मौत हो गई। विदेश जाने का टिकट पहले से तय था और परिवार में उसके लौटने की तैयारियां चल रही थी। रविवार की रात ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए वकार ने मंगलवार की सुबह जौनपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैमोहल्ला चौहट्टा निवासी वकार कुरैशी (25) पुत्र सिराज कुरैशी रविवार की रात बाइक से जा रहे थे। विद्यापीठ डोभी मोड़ के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वकार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने राहगीर की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वकार को जौनपुर रेफर कर दिया। वहां दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।परिजनों ने बताया कि वकार छुट्टी पर घर आए थे। करीब एक महीने बाद उन्हें दोबारा विदेश लौटना था और इसका टिकट भी पहले से तय था। छुट्टी पूरी कर विदेश जाने की तैयारी कर रहे वकार की अचानक मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
उधर, पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना दिए बिना वकार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वकार की उपचार के दौरान मौत की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
















