
खेतासराय(जौनपुर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सौजन्य से क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उधर शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर मेला का आयोजन हुआ जिसमें तमाम विभाग के स्टॉल लगाया गया । कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की और महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र लपरी व सरायख्वाजा में भाजपा के जिला महामंत्री अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख अजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इसी तरह मेहरावा केंद्र पर प्रशांत सिंह मंडल अध्यक्ष तथा भादी में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शाहपुर में भी कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं के तहत गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई ।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैअनीता देवी सुपर वाइजर सरायख्वाजा, विनीता साहू, मधु लता गौतम, गायत्री देवी अपने क्षेत्र में जमी रही।स्वास्थ्य टीम की ओर से महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और आयरन-फोलिक एसिड (IFA) की गोलियां भी वितरित की गईं। गर्भवती व धात्री महिलाओं को खानपान, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।विकास खण्ड सोंधी में लगे मेले में कम्पोजिट विद्यालय सबरहद के छात्रों ने आकर्षक मॉडल बनाकर प्रदूषण व जल संरक्षण का संदेश दिया।
जिसका अवलोकन जिला महामंत्री अजय कुमार सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने किया ।कार्यक्रम में मौजूद सीडीपीओ राजेश यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। इस अवसर पर बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह , एडीओ पंचायत दीपक यादव,मण्डल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा,धर्मेंद्र मिश्रा समेत अन्य रहे ।
















