
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भुगतान को लेकर शिकायत, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1 नवंबर 2025 को दीपक और कोमल गौतम का विवाह संपन्न हुआ था। परिजनों के अनुसार विवाह के दौरान योजना के तहत निर्धारित सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, लेकिन शादी के बाद मिलने वाली धनराशि अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि योजना की धनराशि के संबंध में जानकारी मांगने पर विकासखंड स्तर के अधिकारियों की ओर से उन्हें कथित रूप से धमकाया गया। भुगतान के लिए कई बार प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर पीड़ित ने अब जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और न्याय की गुहार लगाई है।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैपीड़ित दीपक और कोमल गौतम ग्राम साढापुर, पोस्ट गोंनौली, थाना सिंगरामऊ, विकासखंड बदलापुर, जनपद जौनपुर के निवासी बताए गए हैं।पीड़ित का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी होने के बावजूद निर्धारित आर्थिक सहायता नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर योजना की पात्र धनराशि दिलाने तथा कथित रूप से धमकाने के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि जिलाधिकारी स्तर से शिकायत की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और पात्रता पूरी होने की स्थिति में लाभार्थी को योजना की धनराशि कब तक मिल पाती है।
















