
जौनपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पॉलिटेक्निक चौराहा और जैसी चौराहे पर टीआई मनोज पाण्डेय ने वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैसाथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए भी समझाया गया।टीआई मनोज पाण्डेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं!
बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षित यातायात में सहयोग करने की अपील की।
















