
जौनपुर। शहर के जैसीस चौराहे पर रोडवेज बसों के रुकने के कारण लगने वाले जाम की समस्या को लेकर बुधवार को प्रशासनिक

अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट, एआरटीओ और टीआई ने!
ALSO READ
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैमौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने चौराहे पर

रोडवेज बसों के खड़े होने से यातायात पर पड़ रहे प्रभाव को देखा और जाम की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान बसों के संचालन!
एवं ठहराव को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित लोगों को यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो,!
इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चौराहे पर वाहनों के सुचारु आवागमन और जाम की समस्या को कम करने के लिए व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
















