अधिवक्ता के ऊपर जान से करने का दंबगों के ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दीवानी न्यायालय जौनपुर के अधिवक्ता सुजीत वर्मा पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉकी-डंडे लेकर पहुंचे दबंगों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घर में घुसकर अधिवक्ता के परिवार को दिये थे गाली व धमकी थानाप्रभारी के जांच के बाद घटना सही होने पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता सुजीत वर्मा का कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है
  • विवाद को लेकर संदीप सोनी, संजीव उर्फ संजू, रिशु उर्फ शैलेश पुत्रगण छंगन लाल और छंगन लाल पुत्र राम पलट हॉकी-डंडे लेकर अधिवक्ता के घर पहुंचे।
  • आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ता को जान से मारने की नीयत से हमला करने का प्रयास किया। अपनी जान बचाने के लिए अधिवक्ता पास की एक दुकान में घुस गए और अंदर से दरवाजा…

जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दीवानी न्यायालय जौनपुर के अधिवक्ता सुजीत वर्मा पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉकी-डंडे लेकर पहुंचे दबंगों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता सुजीत वर्मा का कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर संदीप सोनी, संजीव उर्फ संजू, रिशु उर्फ शैलेश पुत्रगण छंगन लाल और छंगन लाल पुत्र राम पलट हॉकी-डंडे लेकर अधिवक्ता के घर पहुंचे।आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ता को जान से मारने की नीयत से हमला करने का प्रयास किया।

Advertisement

अपनी जान बचाने के लिए अधिवक्ता पास की एक दुकान में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।इसके बाद आरोपितों ने कथित तौर पर घर में घुसकर अधिवक्ता की पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पुलिस और न्यायालय के पदाधिकारियों को दी!

सूचनाघटना के दौरान अधिवक्ता ने दुकान के अंदर से ही थाना खुटहन पुलिस, आपातकालीन पुलिस सेवा और दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष एवं मंत्री को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति संभली और अधिवक्ता की जान बच सकी।जांच के बाद दर्ज हुआ मुकदमाअधिवक्ता सुजीत वर्मा ने घटना के संबंध में थाना खुटहन में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया गया कि थाना प्रभारी ने मामले की जांच कराई। जांच में घटना सही पाए जाने के बाद पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें